छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन विकासखंड* *बिल्हा, जिला बिलासपुर
**********************
बिलासपुर। वार्षिक कैलेंडर 2026 का हुआ विमोचन्
*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन प्रदेश सलाहकार श्री रंजीत बैनर्जी के विशेष सानिध्य में ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजीत कुजूर एवं ब्लॉक टीम बिल्हा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।*
*यह विमोचन कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र कौशिक जी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता ध्रुव मैडम, बीआरसी बिल्हा श्री चंद्राकर जी, तथा यूआरसी श्री वासुदेव पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक कार्यालय बिल्हा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष श्री सुनील पांडेय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री विकास कायरवार, जिला विधि सलाहकार श्री विवेक तिवारी, जिला सचिव श्री रवींद्र खूंटे, जिला उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष श्री मोतीलाल सेन, श्री दिनेश दिवाकर, ब्लॉक सचिव श्री आशुतोष सिंह राजपूत, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री राजेश यादव , ब्लॉक सहसचिव चंद्रशेखर नवरत्न, ब्लॉक सक्रीय सदस्य राजेश ठाकुर जी, विशेष सहयोगी पाण्डेय जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नववर्ष 2026 के इस कैलेंडर को शिक्षक समुदाय के लिए उपयोगी बताते हुए फेडरेशन की सक्रियता एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
*कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*उक्त आशय की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


