Advertisement Carousel

गरियाबंद।गत 1 फरवरी को  राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा जोशी के ग्राम दुतकैया (खपरी) थाना राजिम जिला गरियाबंद में हिन्दू-मुस्लिम विवाद के कारण तनाव उत्पन्न होने के फलस्वरूप एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घरों में आगजनी एवं तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है। इस सांप्रदायिक संघर्ष के कारणों की जाँच के लिये गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने राजिम एसडीएम विशाल कुमार महाराणा को जाँच अधिकारी नियुक्त किया हैं जाँच हेतु बिंदु तय किये गये हैं तय बिंदुओं के आधार पर जाँच कर प्रतिवेदन 15दिवस में जिला प्रशासन को प्रस्तुत करेंगे।

वहीं घटना में एकपक्ष के आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु श्री विशाल महाराणा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.) को जाँच अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जाँच के निम्नानुसार है।

1. ग्राम दुतकैया थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.) में आगजनी एवं हिंसक घटना किन परिस्थिति में घटित हुई ?

2. उक्त घटना के लिए कौन जम्मेदार है?

3. ग्राम दुतकैया (खपरी) में जनहानि / संपत्ति एवं अन्य प्रकार हानि का भी जाँच करें ।

4.घटना के संबंध में विस्तृत जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

5. इस तरह घटना की पुनवित्ति न हो इस संबंध में आवश्यक सुझाव दें।

 

Share.