Advertisement Carousel

 

गरियाबंद। थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिसा सीमा पर स्थित ग्राम भालूडिग्गी व मेटाल के पहाडी श्रृंखला में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग इंसास, 01 नग 303 एवं 02 नग 12 बोर, 01 देशी कट्टा, बीजीएल सेल सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद।*

🟧 जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम की कार्यवाही।
🟧 डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे 06 अलग-अलग स्थानो से आटोमेटिक हथियार एवं हथियार बनाने के वर्कशॉप से उपकरणों तथा भारी मात्रा में बीजीएल सेल बरामद किया गया।
🟧 ओडिसा राज्य कमेटी के मारे गये तीनो सेन्ट्रल कमेटी सदस्यों- चलपति, मनोज तथा गणेश उईके की निगरानी में टेक्निकल टीम चलाता था हथियारों का वर्कशॉप।
🟧 संयुक्त पुलिस बल की कार्यवाही से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावना का अध्याय समाप्त।
🟧 जनवरी- 2025 से अब तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा 28 ग्रेडेड आटोमेटिक तथा 29 अन्य हथियारों सहित कुल 57 हथियार एवं 300 कारतूस बरामद।
जनवरी-2026 को गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापस लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ करने के पश्चात् प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला गरियाबंद के ओडिसा राज्य से लगे पहाडी श्रृंखलाआें में विभिन्न स्थानों पर आटोमेटिक हथियार एवं टेक्निकल टीम के वेपन वर्कशॉप के उपकरण सहित भारी मात्रा में अन्य सामाग्रियों को डम्प कर रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम को दिनांक 06/02/2026 को रवाना किया गया था। लगातार 36 घण्टे चले सर्च अभियान के पश्चात् ई-30 टीम ने 06 अलग-अलग स्थानों से माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये 02 नग इंसास, 01 नग 303, 01 नग देशी कट्टा, 01 नग सुरका (देशी बीजीएल लांचर), 02 नग 12 बोर, 02 सिंगल शॉट हथियार, 127 नग जिंदा राउण्ड, 08 नग मैग्जीन, 22 नग बीजीएल सेल, 01 बण्डल इलेक्ट्रिक वॉयर तथा टेक्निल टीम के वेपन वर्कशॉप के विभिन्न उपकरणों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि माओवादियों की टेक्निकल टीम उनके शीर्ष नेतृत्व के सीधे निगरानी में आईईडी तथा विभिन्न देशी हथियारों के निर्माण सहित आटोमेटिक हथियारों के मरम्मत का कार्य संपादित करती थी।
जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत् डेढ वर्ष से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान *‘‘आपरेशन विराट’* ’ के तहत 26 जनवरी 2026 के पूर्व गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को आत्मसमर्पण/निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात् माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी के साथ क्षेत्र में माओवादी हिंसा की संभावना को ई-30 द्वारा लगभग शून्य कर दिया गया है।

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में नक्सलियों से जप्त हथियारों की जानकारी-
कुल हथियार कुल बरामद कारतूस कुल मैग्जीन
57 300 21
कुल बरामद 57 हथियारां में से ग्रेडेड ऑटोमेटिक हथियार- 28 तथा अन्य हथियार- 29

जिला गरियाबंद अंतर्गत पुलिस द्वारा वर्ष 2025-26 में जप्त विस्फोटक सामग्रियों की जानकारी-
*क्र. विस्फोटक सामग्री का प्रकार कुल बरामद सामग्री की संख्या*
01 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 240
02 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 17
03 आईईडी बम 07
04 कार्डेक्स वॉयर लगभग 100 मीटर

Share.