वेतन विसंगति का एक निदान :
पदोन्नति ही है इनका समाधान
प्रदेश शिक्षक महासंघ
कांकेर। 13-01-2026 प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम सिन्हा ने बताया कि हम सभी शिक्षक संवर्ग 15वर्षो से एक ही पद पर कार्यरत हैं।वर्तमान समय अब आंठवा वेतनमान लागू हो जायेगा। हम अभी भी एक ही पद पर विराजमान हैं बड़ी सोचनीय है।सभी शिक्षक साथी कही न कही वेतन विसंगति और क्रमोन्नति जैसी समस्या से जूझ रही है। वर्तमान समय में पदोन्नति ही एकमात्र विकल्प है जो विसंगति जैसी समस्या से निजात मिलेगी।जिससे साथियों को नया पद और नया वेतनमान मिलेगा।हमारा संगठन का एक ही उद्देश्य सिर्फ पदोन्नति है चाहे व्याख्याता,मिडिल प्रधान पाठक,शिक्षक या प्राथमिक प्रधान पाठक हो जिनके लिए एक लड़ाई लड़नी है।आप सभी से आग्रह है आप अपनी ऊर्जा बचा कर रखे।हमारी टीम पदोन्नति के लिए बड़ी रणनीति बनाई जा रही है जिनके लिए शारीरिक मानसिक दोनो के लिए आवश्यकता होगी।इसलिए सभी साथियों से अपील करता हूं अभी जिले में होने वाले आंदोलन से अपने आपको दूर रखे। इस आंदोलन से हमारा कोई नाता नहीं है।*


