छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का जंगी प्रदर्शन, संयुक्त संचालक दुर्ग का घेराव

दुर्ग।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आज शिक्षकों ने अपनी लंबित एवं जायज़ मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया तथा संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय, दुर्ग का घेराव किया। बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने विभाग की उदासीन नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति, वरिष्ठता सूची एवं शैक्षणिक अधिकारों से जुड़े मामलों में विभाग द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
मिडिल प्रधान पाठक की शीघ्र पदोन्नति की जाए।
सहायक शिक्षक (एल.बी.) से शिक्षक (एल.बी.) पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची का तत्काल प्रकाशन किया जाए।
वी.एस.के. शिक्षक उपस्थिति ऐप को निजी मोबाइल में इंस्टॉल कराने की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
पिछले तीन वर्षों से लंबित परीक्षा अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए।

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन की होगी।
छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष रविंद्र राठौर, बसंत कौशिक,कौशल अवस्थी, देवेंद्र हरमुख,चंद्रप्रकाश तिवारी, अशोक कुमार धुर्वे, कृष्ण कुमार वर्मा,रमेश कुमार साहू,राजकुमार यादव,एलेन्द्र यादव,पोखन साहू,प्रेम नारायण शर्मा, चेतन सिंह परिहार,सतीश चंद्राकर, उत्तम ठाकुर,देव यादव,कीरथ गनवीर,सूरज शर्मा,ललित प्रताप सिंह,हीरा लाल मौर्य,सुनील कुमार साहू,अजय कुमार यादव सहित दुर्ग संभाग के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


