Advertisement Carousel

गरियाबंद ब्रेकिंग : शिक्षा सचिव के आकस्मिक निरीक्षण के दस महीने बाद प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज…..लापरवाही का खामियाजा महिला प्राचार्य को महंगा पड़ा।

गरियाबंद। (दखल छत्तीसगढ़) :- गत दस माह पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने शिक्षा की गुणवत्ता की जाँच करने गरियाबंद जिले के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान एक हेडमास्टर एक संकुल समन्वयक को निलंबित किया था वहीं जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण सचिव ने किया इस दौरान उन्होंने शाला में विभिन्न लापरवाही सहित प्राचार्य श्रीमती वंदना पांडे के कार्य के प्रति लापरवाही पायी सचिव महोदय द्वारा दिनांक 31.01.2025 को पी.एम.श्री (स्वा. आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद) का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक गुणवत्ता निम्नतर पाया गया साथ ही कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं था, शाला में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गई तथा फर्नीचर अस्त व्यस्त पाये गये, शाला में पर्याप्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद प्रयोगशाला एक ही कक्ष में संचालित किया जा रहा था तथा प्रायोगिक कार्य हेतु उपलब्ध सामग्री गुणवत्ता विहीन एवं खराब अवस्था में पाये गये।

श्रीमती वंदना पाण्डेय, प्राचार्य पी.एम. श्री (स्वा. आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय गरियाबंद) द्वारा शाला संचालन में अपने दायित्व निर्वहन एवं पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता परिलक्षित होती है वहीं उक्त आकस्मिक निरीक्षण के दस महीने बाद गत 17अक्टूबर को प्राचार्य श्रीमती वंदनापांडे को शासन ने निलंबित कर संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया।

 

 

 

 

Share.