Advertisement Carousel

 

दिनांक : 12 अक्टूबर 2025
स्थान : गरियाबंद

कलार समाज जिला गरियाबंद द्वारा राज्यपाल सम्मानित शिक्षक खोमन सिन्हा का हुआ भव्य स्वागत

कलार समाज जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी बैठक आज गरियाबंद में संपन्न हुई, जिसमें समाज के उत्थान एवं आगामी जिला स्तरीय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह मनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी सारगर्भित चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात समाज द्वारा राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत खोमन सिन्हा का श्रीफल, शाल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं समाज के प्रति सक्रिय योगदान की सराहना की।

जिला अध्यक्ष अवधराम सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खोमन सिन्हा का राज्यपाल शिक्षक सम्मान प्राप्त करना सम्पूर्ण गरियाबंद जिला कलार समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी लगन, निष्ठा और समाज सेवा भावना अनुकरणीय है, जिससे अन्य शिक्षक व समाजसेवी भी प्रेरणा लेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि श्री सिन्हा न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु समाजिक गतिविधियों में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जिससे समाज की एकता और प्रगति को नई दिशा मिल रही है।

बैठक में प्रमुख रूप से —
जिला अध्यक्ष: अवधराम सिन्हा
जिला महामंत्री: डायमंड सिन्हा
जिला कोषाध्यक्ष: कुलेश्वर सिन्हा
जिला सलाहकार: चिंताराम सिन्हा
संरक्षक: दीनू राम सिन्हा
मंडलेश्वरगण: ओमप्रकाश सिन्हा, शिवलाल सिन्हा, रामलाल सिन्हा, भारत सिन्हा, मानसिंह सिन्हा
महिला मंच प्रतिनिधि: पुष्पांजलि सिन्हा
युवा मंच अध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा, चेतन सिन्हा, टिकेश सिन्हा
साथ ही गयाराम सिन्हा, जिवराखन सिन्हा, संतोष सिन्हा, खोवाराम सिन्हा, निर्भय सिन्हा सहित सभी प्रांतीय, जिला, मंडल, महिला एवं युवा मंच के सदस्य स्वजाति बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में हुआ तथा अंत में समाज के विकास, एकता और सहयोग की भावना के साथ बैठक का समापन किया गया।

Share.