रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व मे आज जे डी संजीव श्रीवास्तव से मुलाकात किया,जिसमें प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान पाठक माध्यमिक शाला टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति हेतु जारी टाइम टेबल के अनुसार आज पर्यंत आदेश जारी न होने पर कड़ा आपत्ति दर्ज किया गया.जिस पर उन्होंने बताया कि पदोन्नत व्याख्याता के कार्यभार ग्रहण के अंतिम तिथि(7.10.2025) के तुरंत बाद सूची अपडेट कर शीघ्र ही पदोन्नतिआदेश जारी करने ,साथ ही ओपन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना की जानकारी दी गई.संघ ने पारदर्शितापूर्ण वर्तमान में डी पी आई से जारी कॉउंसलिंग निर्देश के अनुसार पदांकान करने की मांग के साथ साथ पूर्व पदस्थ संस्था में सहमति)/असहमति के आधार पर पदांकन की मांग की गई है।उनके द्वारा संगठन को यह भी अवगत कराया गया कि कुछ लोगों के द्वारा पदोन्नति हेतु टीईटी अनिवार्यता का उल्लेख कर पदोन्नति रोकने हेतु आवेदन दिया गया है, जिस पर उनके द्वारा डीपीआई से मार्गदर्शन की जानकारी लेने की बात कही गई इस पर संगठन द्वारा कड़ा विरोध किया गया ,वर्तमान में राज्य में इस सम्बन्ध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ,एवं वर्तमान में निर्देश एवं नियम के अनुसार शीघ्र पदोन्नति का पक्ष संगठन द्वारा रखा गया । प्रतिनिधि मंडल मे प्रदेश मंत्री जितेन्द्र मिश्रा,जिला प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी, ब्लॉक सचिव टीकम सिन्हा, ओम प्रकाश देव, कमलेश सार्वा, भेदु राम साहू शामिल थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


