Advertisement Carousel

 

गरियाबंद। दिनाँक 18.08.2025 से लेकर दिनाँक 19.09.2025 तक प्रदेश के 16 हज़ार एन एच एम कर्मचारी , छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले 10 सूत्री मांगों को लेकर आन्दोलनरत रहे जिसे दिनाँक 19 सितंबर की ही शाम माननीय स्वास्थ्य मंत्री, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मांगों पर सहमति जताने एवं सकारात्मक चर्चा के पश्चात आंदोलन स्थगित कर दिया गया ।

आन्दोलन के दौरान संघ के क्रियाकलापों को लेकर आप सभी मीडिया कर्मी साथियों का जो सहयोग, साथ तथा कवरेज हम सभी को प्राप्त हुआ उसके लिए प्रदेश के पूरे 16 हज़ार एन एच एम कर्मचारी संघ हृदय से आपके आभारी हैं तथा कोटिशः आपको धन्यवाद अर्पित करते हैं। निश्चित रूप से यदि आपका साथ हमें नहीं मिलता तो हमारी आवाज शासन -प्रशासन सहित प्रदेश की आम जनता तक भी उचित ढंग से संभवत: ना पहुँच पाती । लंबे समय तक अल्प वेतन में गुजारा कर रहे हैं विभिन्न सामाजिक आर्थिक सुविधाओं से वंचित हम सभी संविदा एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को शासन तक पहुंचाने एवं हमारी पीड़ा पर जनता का ध्यान आकर्षित करने का कार्य भी आप सभी मीडिया कर्मी साथियों ने किया।
साथ ही हमारे हड़ताल को समर्थन देने वाले सभी सामाजिक संगठन, अन्य अधिकारी कर्मचारी संगठन एवं सभी बुद्धिजीवी, व्यापारी संगठन एवं उच्च अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमारे हड़ताल पर नैतिक या प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया।
एक बार पुनः आप सभी साथियों का हम सभी एन एच एम कर्मी और संघ आभार व्यक्त करते हुए अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं आशा है कि आप सभी का यह साथ आगे भी बना रहेगा।
*आज एन एच एम संविदा कर्मचारियों से मिलने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से मनोज खरे और बसंत द्विवेदी आये और उत्साह वर्धन कर मिली उपलब्धि पर बधाई दी साथ ही बचे हुए मांग के लिए शुभकामनायें दी*
*आशा प्रगट की कि बर्खास्तक र्मचारियों कि बहाली शीघ्र हो*
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष लम्बोदर महतो, शेखर धुर्वे, डॉ शंकर पटेल, डॉ योगेंद्र रघुवंशी, प्रशांत अवधिया, डॉ बिनकर, डॉ चेतन नाग, भूपेंद्र सिन्हा, दीपेश टांडी, टिकेश बांसकर, डॉ तरुण पटेल, डॉ लक्ष्मीकांत ठाकुर, गौरव यादव,संदीप वर्मा, कमलेश्वर ढीढी, योगेश साहू, डॉ विकास वर्मा, तुमित श्रीवास, कान्हा गोस्वामी, अशोक दीवान, मोहेन्द्र, भारत ठाकुर, टिकेश साहू, धीरज शर्मा, एन कुमार, महेन्द्र, लीला राम, विकास, पारुल सिन्हा, यूनिकेश सिन्हा,पंकज, हरीश, लाल जी साहू, गजेंद्र, सौरभ गुप्ता, संजय साहू, पूजा साहू, अनीश अख्तर, रुपम जैन, सुनीता, हनीषा, युलिका, डिगेश्वरी,हेमा सिन्हा, लक्ष्मी, हेमलता, मृणालिनी,भुनेश्वरी,नम्रता, चित्रलेखा, कामिनी, भोज ध्रुव,लीलेश, विनीता,बलवंत, कृष्णा सिन्हा, उमेश सोनी, सावित्री, रेणुका,हेमचन्द्रिका, दीप्ती, रीना, इंदु साहू, यामिनी ठाकुर, अन्नपूर्णा साहू के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे जिनका सादर आभार प्रदर्शित करते हैं।

Share.