Advertisement Carousel
    What's Hot

     

    छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा उप निरीक्षक गनेश्वरी नरेटी गरियाबंद को दिया गया प्रशस्ति पत्र

    पॉक्सो एक्ट अंतर्गत दो प्रकरणों में त्वरति विवेचना कर आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

    गरियाबंद – दिनांक 17.06.2025 को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री छ.ग. शासन श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा गरियाबंद जिले में पदस्थ उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को सम्मानित किया गया। पॉक्सो एक्ट अंतर्गत दो प्रकरणों में त्वरित विवेचना कर आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलवाने में उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

    Share.