देवभोग न्यूज़

अवैध रूप से 33 नग मवेशी को परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा।

 

अवैध रूप से 33 नग मवेशी को परिवहन कर बिक्री हेतु ले जाने वाले तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने धरदबोचा।

सम्पूर्ण कार्यवाही थाना देवभोग।

गरियाबंद:- आज दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर द्वारा थाना देवभोग को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ लोग अवैध रूप से ग्राम घोघर लाटापारा गोठान के पास कुछ कृषक पशु गाय, बछिया,बछड़ा को लाटापारा के रास्ते उडिसा परिवहन कर बिक्री हेतु मवेशी को ले जा रहे कि सूचना पर थाना प्रभारी थाने से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना कर मुखबिर द्वारा बताये गये, घटना स्थल पुछ कर सूचना तस्दीक किया गया। जहां पर 33 नग मवेशी के साथ संदिग्ध आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) सिंधूराम नागेश उम्र 28 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग 02) मानसिंह नागेश उम्र 50 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग 03) सुरेश नागेश उम्र 24 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग बताया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 33 नग कृषक मवेशी को अवैध रूप से बिक्री हेतु भूखे प्यासे, शारिरिक यातना देते हुये कृषक पशुओं को बूचडखाने की ओर परिवहन करते पाये जाने से आरोपियों को मवेशी परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में वैध लायसेंस या अनुज्ञा पत्र मांग करने पर किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4/10,6/10 एवं पशु कू्ररता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यावाही में थाना देवभोग पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी* –
01. सिंधूराम नागेश पिता नागमुंदिया नागेश उम्र 28 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग।
02. मानसिंह नागेश पिता डमरूधर नागेश उम्र 50 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग।
03. सुरेश नागेश पिता मानसिंग नागेश उम्र 24 वर्ष निवासी खजूरपदर थाना देवभोग जिला गरियाबंद।

*जप्त कृषक मवेशी* – 33 नग किमती लगभग 01 लाख, 70 हजार रूपये।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-59221").on("click", function(){ $(".com-click-id-59221").show(); $(".disqus-thread-59221").show(); $(".com-but-59221").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });