बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को लेकर विषय बाध्यता मंच द्वारा संयुक्त संचालक बस्तर शिक्षा से मुलाकात किया गया।
जगदलपुर= छ.ग.विषय बाध्यता समर्थक सहायक शिक्षक मंच के प्रांतीय संयोजक ऋषिकेश राजपूत के दिशा निर्देश पर बस्तर संभाग स्तरीय पदोन्नति सहायक शिक्षक ( एल.बी.)से शिक्षक (एल.बी.) हेतु पदोन्नति सूची जारी किया गया है। जिस सन्दर्भ में बस्तर शिक्षा संभाग संयुक्त संचालक श्री संजीव श्रीवास्तव सर जी से मुलाकात करते हुए नीलम मेश्राम जी अमित ठाकुर जी द्वारा प्रमुखता से वार्ता किया गया कि को अवगत कराया गया कि शिक्षा सचिव स्तर पर मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव शाय जी के साथ समीक्षा बैठक पर स्पष्ट रूप से किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक संवर्ग के भर्ती या पदोन्नति सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर विषय आधारित पदोन्नति किया जाएगा, जो बच्चों के गुणवत्ता स्तर का सुधार हो सके। जो बस्तर संभाग स्तरीय पदोन्नति में बैगर विषय आधारित पदोन्नति सूची जारी होने से विषय आधारित अंग्रेज़ी, गणित, संस्कृत, हिन्दी विषय आधारित पढ़ाई कर 15 – 20 वर्षों से राह देख रहे हैं। उन्हें विषय आधारित पदोन्नति नहीं मिलने से परेशान है। और अन्य
दिनांक 31/01/25 को शिक्षा सचिव के विभागीय समीक्षा बैठक मेँ विषय वार पदोन्नति करने का निर्णय लिया गया है उसके बावजूद बस्तर संयुक्त संचालक द्वारा गैर विषय वार पदोन्नति किया जा रहा है। संघ द्वारा सबसे पहले व्याख्याता का पदोन्नति फिर माध्यमिक शाला प्रधान पाठक फिर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक का पदोन्नति शेष है उसको पूर्ण करने का मांग किया गया. तथा 2023 मेँ नयी भर्ती मेँ जितना पद लिया गया है उसके अनुरूप पदोन्नति करने का मांग किया गया बस्तर संभाग सुदूर संवेदन शील अंचल के बच्चे स्कूल तो आयेंगे लेकिन सही विषय आधारित शिक्षा नहीं होने से गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पाएगा। बच्चों को जो शिक्षा विषय आधारित शिक्षक दे सकते है गैर विषय वार शिक्षक से गणित वाला संस्कृत और हिंदी वाला विज्ञान पढ़ाया जाएगा तो शिक्षा का स्तर किस तरह होगा समझ सकते है। और RTE 2020 के तहत बच्चे को विषय आधारित शिक्षा प्रदान करने का निर्देश है। जिसे विद्यार्थी के हित में लिए गए निर्णय बिंदु क्रमांक 18 के अनुसार पदोन्नति सहायक शिक्षक संवर्ग को विषय आधारित पदोन्नति करने हेतु मांग किया गया। जिसमे छ.ग.विषय बाध्यता समर्थक मंच सहायक शिक्षक के नीलम मेश्राम, आनन्द साहू,रेखराम साहू,अमित ठाकुर, तुवल साहू, लिलेश्वर महावे,वसीम खान,ढाल सिँह देवहारी,सुरेश गुप्ता,राधे श्याम देवांगन ,संतोष जाड़े
देवेंद्र मानिकपुरी,प्रकाश राणा,रूद्र देव कश्यप,वीना गुप्ता,ममता मैडम,सूर्यवंशी सर
,चंदेल सर,तुमन साहू, डहारू ध्रुव आदी अनेक सहायक शिक्षक संवर्ग सामिल थे।