रायपुर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ने पुलिस विभाग मे होने वाली आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर होनी वाली पदोन्नति पर रोक लगाने के आदेश दिए है
याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.एस.नं. 6022 / 2021, 3338/2022, 4309/2022, 4362/2022 एवं 2803 / 2022 में दिनांक 13.12.2024 को पारित आदेश की छायाप्रति संलग्न है ।
चूंकि वर्तमान में आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही हेतु प्रचलित एस. ओ. पी. 25 / 2021 माननीय उच्च न्यायलय बिलासपुर द्वारा निरस्त की जा चुकी है, अतः माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश दिनांक 13.12.2024 के परिप्रेक्ष्य में आरक्षक से प्रधान आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति संबंधी कार्यवाही आगामी आदेश तक स्थगित रखी जावें ।


