अध्यापक

संगठन की मांग पर लगी मुहर…. मिडिल प्रधान पाठक पदों में पदोन्नति के बाद 8 एवं 9 जनवरी को काउंसलिंग कर पदस्थापना हेतु आदेश जारी….

संगठन की मांग पर लगी मुहर….
मिडिल प्रधान पाठक पदों में पदोन्नति के बाद 8 एवं 9 जनवरी को काउंसलिंग कर पदस्थापना हेतु आदेश जारी….

दुर्ग //-
संभाग के अंतर्गत मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति के पश्चात काउंसलिंग हेतु आदेश आज जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच एवं शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू ने बताया कि प्रदेश के पांचो संभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें लेट लतीफी के चलते छग प्रधान पाठक मंच ने शीघ्र ही पदोन्नति नहीं होने पर धरना प्रदर्शन आंदोलन एवं सड़क जाम की चेतावनी दी थी।
तत्पश्चात दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक ने प्रदेश में सर्वप्रथम मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी की। सूची जारी होते ही प्रधान पाठक मंच ने दुर्ग संभाग संचालक से यह मांग की थी कि अतिशीघ्र काउंसलिंग के माध्यम से पद स्थापना आदेश जारी हो।
संघ की मांग को ध्यान में रखते हुए दुर्ग संयुक्त संचालक ने आज काउंसलिंग हेतु आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार आगामी 8 एवं 9 जनवरी को मिडिल स्कूल में प्रधान पाठकों की काउंसलिंग कर पद स्थापना आदेश जारी की जाएगी।
“छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक, राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा……
…..मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने काउंसलिंग आदेश जारी करने के लिए प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्रीमान विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह, दुर्ग सांसद माननीय श्रीमान विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद माननीय श्रीमान संतोष पांडे, पूर्व सांसद माननीय श्रीमान मधुसूदन यादव सहित तमाम उन जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है जिनके सहयोग से उक्त पदोन्नति जल्दी हो रही है। संगठन ने संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग एवं समस्त स्टाफ का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-56139").on("click", function(){ $(".com-click-id-56139").show(); $(".disqus-thread-56139").show(); $(".com-but-56139").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });