Advertisement Carousel
    What's Hot

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के कलेक्टर अविनाश शरण के एक फैसले से कर्मचारी वर्ग में चहुंओर खुशी का माहौल है आये दिन अपने कामों से सुर्खियां बटोरने वाले शरण साहब आज कर्मचारियों के लियॆ एक अच्छॆ काम की शुरुआत कर चारों तरफ प्रशंसा के पात्र बन गये जिले के कर्मचारी और पेंशनर के समस्याओं के समाधान के लियॆ अब हर मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक जनदर्शन लगा कर शिकायतों और कर्मचारियों के समस्याओं का निराकरण करेंगे दूसरी तरफ यह जनदर्शन सिर्फ कर्मचारियों के लिये होगा।

    अपने विभिन्न कामों के लियॆ आफिसों के चक्कर लगा कर थक चुके कर्मचारी इस निर्णय से लाभ उठाएंगे।

    कर्मचारी वर्ग कलेक्टर के इस निर्णय पर बोल रहा “कलेक्टर हो तो ऐसा”

    Share.