गरियाबंद 11 सितंबर 2024/ शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत जिले के 2 शिक्षकों ने आज कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए के सारस्वत भी मौजूद रहे। गरियाबंद जिला से सम्मानित दो उत्कृष्ट शिक्षकों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोमा में पदस्थ शिक्षक श्री किशोर कुमार निर्मलकर एवं शासकीय प्राथमिक शाला खेडीटीकरा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी श्री डिगेश्वर कुमार साहू शामिल है। इन दोनों शिक्षकों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट कार्याे से कलेक्टर श्री अग्रवाल को जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दोनों शिक्षकों द्वारा बच्चों के हित मे किए जा रहे अच्छे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अपने जिले को अग्रणी बनाने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश पटेल, शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं संभागीय अध्यक्ष श्री रामनारायण मिश्रा, श्री भागचंद चतुर्वेदी, श्री संतोष कुमार साहू संकुल समन्वयक श्री रामकुमार साहू मौजूद रहे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


