बिलासपुर। रेल मंडल सेक्रो ने नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट को फ्लड लाइट सुविधा की सौगात दी है। इससे अब इंस्टीट्यूट के फुटबाल मैदान में रात्रिकालीन मैच हो सकते हैं। इसके अलावा एक बड़ा लाभ खिलाड़ियों को यह भी मिलेगा कि वह रात में अभ्यास कर सकते हैं। इस सुविधा का सेक्रो अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय ने विधिवत शुभारंभ किया गया। मंडल सेक्रो रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य करती है। उनकी ओर से कर्मचारियों के हित में कई कल्याणकारी कार्य का निष्पादन किया गया है। जिसमें महिला सशक्तीकरण, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, महिला कर्मचारियों का सम्मान, कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों के लिए बड़ी कोचिंग संस्थानों में निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए निश्शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है। अब महिलाएं खिलाड़ियों का भी दुलार दे रहीं है। इस मैदान के लिए लंबे समय फ़्लड लाइट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस आवश्यकता को मंडल सेक्रो की अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय ने केवल गंभीरता से लिया। बल्कि इस सुविधा को देने की कवायद तेज कर दी। इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों के लिए मंडल सेक्रो समय- समय हर संभव सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। हाल ही में इंस्टीट्यूट परिसर में टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए नए बोर्ड और फुटबाल मैदान मे खिलाड़ियों के शुद्ध एवं शीतल पेयजल सुविधा के लिए आरओ सहित वाटर कूलर भी उपलब्ध कराई गई है। इन जनहितैषी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल सेक्रो अध्यक्ष श्रद्धा पांडेय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।खिलाड़ियों को बेहतर खेल मंच उपलब्ध कराने एवं रात्रिकालीन विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए हाई मास्ट फ़्लड लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस सुविधा का उन्होंने विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ के अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्ष मीनाक्षी राज, सचिव शिप्रा पटेल, कोषाध्यक्ष संध्या रंगाराव के अलावा सेक्रो की अन्य महिला सदस्या, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज, योगेश देवांगन व नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट के सचिव सी नवीन कुमार अन्य पदाधिकारी व सदस्यों के साथ खिलाड़ी उपस्थित रहे। सेक्रो का मानना है कि फ़्लड लाइट सुविधा की उपलब्धता से खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलेंगी। इस मैदान पर अब राष्ट्रीय व राज्य स्तर के विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। इसके साथ ही रात में भी खिलाड़ियों को अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Previous Articleलोकसभा चुनाव में रायपुर में बड़े विशालकाय पोस्टरों में राष्ट्रवाद की गूंज,चंद्रयान के साथ छाया है वंदे भारत जैसा मुद्दा
Next Article पाखंडियों को भगवान श्री राम देंगे दंड : रामगोपाल


