रायपुर । लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की तीन संसदीय सीटों पर आज से नामांकन शुरू हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण के लिए आज अधिसूचना हो गई और इसी के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दूसरे चरण की तीन सीटों महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव के लिये अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


