भिलाई। रविवार की रात को पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि वे और हत्या का शिकार हुआ युवक साथ में शराब पीने के लिए मनीष ट्रेवल्स पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में गए थे। रात में सभी ने एक साथ मिलकर शराब पी और उसके बाद उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी गला घोंटकर और सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पोटिया निवासी तोप सिंह (32) के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह आसपास के लोगों ने मैदान में उसकी लाश देखी और पुलिस को जानकारी दी। पद्मनाभपुर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए उसे चीरघर भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि चारों संदेही और तोप सिंह रविवार की रात को शराब पीने के लिए घटना स्थल पर गए थे। वहां पर शराब पीने के बाद तोप सिंह और चारों संदेहियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित होकर चारों संदेहियों ने गला घोंटकर और पास पड़े पत्थर उसके सिर पर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद चारों संदेही मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल चारों संदेही हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तोप सिंह मजदूरी का काम करता था और चारों संदेही उसके साथ ही काम करने वाले हैं।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


