Advertisement Carousel
    What's Hot

    रायपुर । प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे शंकर नगर स्थित श्रम कल्याण मण्डल कार्यालय में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। केबिनेट मंत्री देवांगन ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के लाखों श्रमिकों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात देवांगन ने श्रम कल्याण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव सविता मिश्रा,मंडल के सचिव अजितेश पाण्डे, भागवत जायसवाल, राजेश सिंगी के अलावा सर्व प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share.