Advertisement Carousel
    What's Hot

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से मिले नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन

    गरियाबंद – मंगलवार देर शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेंमन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से संगठनात्मक और राजनीतिक विषयों के साथ ही गरियाबंद जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मेमन ने उन्हें जिले में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और गतिविधियों की भी जानकारी दी और साथ ही गरियाबंद आने का न्यौता भी दिया। वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी जल्द गरियाबंद आने का आश्वासन दिया।

    Share.