गरियाबंद 04 जनवरी 2023/जिले के आबकारी अमला द्वारा छापामारी कार्यवाही कर 85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंटोरा निवासी तोमेश्वर पिता सुध्दुराम और मिलन सोरी पिता आंनद राम मकान से लगे बाड़ी की तलाशी ली जाने पर आरोपी के कब्जे से 20-20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूध्द आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार पंटोरा के जंगल (डोंगरी पहाड़ के नीचे) से 45 बल्क लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा लाहन, चार चढ़ी बट्ठी एवं महुआ शराब निर्माण सामग्री बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में 13 जनवरी 2023 तक जेल भेजा गया है। छापामारी के कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उपनिरीक्षक श्री विजयेन्द्र कुमार व आबकारी आरक्षक रविन्द्र कुमार चौधरी, पीताम्बर चौधरी, सैनिक पद्मन साहू, मिथलेश सिन्हा, महिला सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी, शैलेन्द्र कुमार कश्यप, गोवर्धन सिन्हा और कुलेश्वर निषाद का योगदान रहा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त


