ताजा खबर

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने की संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग- दुर्ग से मिलकर पदोन्नति कें संबंध में चर्चा

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने पदोन्नति में हो रही समस्याओं के निदान हेतु संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग- दुर्ग से मिलकर बातचीत कर ज्ञापन सौंपा : शंकर साहू

दुर्ग//- छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पदोन्नति में हो रही विभिन्न समस्याओं को दूर कराने को लेकर संभागीय संयुक्त संचालक-दुर्ग व सहायक संचालक- दुर्ग से मिलकर 07 बिंदुओं पर बातचीत कर ज्ञापन सौंपा जो इस प्रकार है-

01. पदोन्नति हेतु त्रुटि सुधार कर अंतिम वरिष्ठता सूची विषयवार जारी किया जावे।

02. पदोन्नति हेतु विषयवार रिक्त पदों की जानकारी एवं पदोन्नति स्थान की जानकारी को सार्वजनिक किया जावे।

03. पदोन्नति की प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति किया जावे।

04. पदोन्नति प्रक्रिया में उच्च कार्यालय के आदेशों का पूर्णता पालन किया जावे।

05. पदोन्नति हेतु हाईकोर्ट बिलासपुर से स्टे हटने के पश्चात अविलंब पदोन्नति की कार्यवाही किया जावे।

06. सहायक शिक्षक एल.बी. से प्राथमिक प्रधानपाठक व शिक्षक एल.बी. से माध्यमिक प्रधान पाठक में पदोन्नत हुए कुछ शिक्षकों द्वारा सहमति पत्र दिया गया है, उसके स्थान पर वरिष्ठता सूची अनुक्रम अनुसार सीनियरिटी लिस्ट के आधार पर प्राथमिक प्रधान पाठक व माध्यमिक प्रधान पाठक पद पर रिक्त पदों पर अविलंब पदोन्नति किया जावे।

07. 01-07-2019 व 01-01- 2020 को संविलियन हुए सहायक शिक्षक एल.बी. को भी पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल कर पदोन्नति किया जावे।

पदोन्नति प्रक्रिया में समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन सौंपने व बातचीत करने के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेज लाल कामड़िया, दुर्ग संभाग प्रभारी- नरेंद्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी- रमेश साहू, प्रदेश संगठन मंत्री- रामेश्वर साहू,प्रदेश संयुक्त महामंत्री-मितेन्द्र कुमार बघेल, बेमेतरा जिला अध्यक्ष- अरुण कुमार सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में रमेश साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दी है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-29714").on("click", function(){ $(".com-click-id-29714").show(); $(".disqus-thread-29714").show(); $(".com-but-29714").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });