समाचार

दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वालों में दो लाख इनामी भी शामिल

दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वालों में दो लाख इनामी भी शामिल

रोशन चौहान सुकमा

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोनों में से एक पीएलजीए में डाक्टर इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था।
सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दो
लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। दोनों में से एक पीएलजीए में डाक्टर इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था।

एसपी सुनील शर्मा ने कहा, अंदरूनी इलाकों में कैंप खुलने से नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। उन्होंने अन्य से भी हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में जुड़कर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की बात कही है।

संक्षिप्त जानकारी :- आत्मसमर्पित सरियम संदीप वर्ष 2010 ( 05 माह ) सीएनएम सदस्य

वर्ष 2010-11 – 5-6 माह डिवीजन डॉक्टर टीम सदस्य

वर्ष 2012-13 ब्यूरो डॉक्टर टीम सदस्य (एसीएम) बना वर्ष 2014-16 बटालियन डॉक्टर टीम कमांडर

फिर घर छोड़कर अपने गांव आ गया था।
वर्ष 2019 अब तक अरलमपल्ली आरपीसी में डॉक्टर कार्य + कमेटी में रहकर संगठन के कार्यों का निष्पादन

घटनाये जिसमे सम्मिलित रहा :-

01. वर्ष 2014 कसालपाड़ मुठभेड 14 जवान शहीद 02. वर्ष 2015 पिडमेल मुठभेड 07 जवान शहीद

03. वर्ष 2015-16 कोमनपाड मुठभेड़ की घटना

04. वर्ष 2016 पामेड नक्सली डेरा में मुठभेड़ 01 नक्सल घायल 01 मृत

05. वर्ष 2020- पालामडगू- पोलमपल्ली रोड़ खोदना 06. वर्ष 2020 – पोलमपल्ली – पालामडगू रोड में स्पाईक लगाना / रोड काटना

संक्षिप्त जानकारी :- आत्मसमर्पित पोडियम हिडमा

• वर्ष 2005- 2011 सीएनएम सदस्य

• वर्ष 2012 से जनमिलिशिया सदस्य • समर्पित हथियार 01 नग भरमार बंदूक –

दानो आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुर्नवास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाये प्रदाय किया जावेगा

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-28520").on("click", function(){ $(".com-click-id-28520").show(); $(".disqus-thread-28520").show(); $(".com-but-28520").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });