बिलासपुर। बिलासपुर जिले मे सहायक शिक्षको के प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने काऊंसलिंग की कार्यक्रम तय कर दी है जिसके अनुसार 15नवंबर से प्रक्रिया प्रारंभ
जिला स्तरीय पदोन्नति समिति द्वारा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु प्रस्तावित सहायक शिक्षक नियमित / एल. बी. को काउन्सिलिंग के माध्यम से पदस्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है।
काउन्सिलिंग की प्रक्रिया निम्नानुसार की जायेगी:-
1. शासन के नियमानुसार सर्वप्रथम उन पदों हेतु काउन्सिलिंग की जायेगी, जहां पद रिक्त है, और उसी संस्था में शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे संस्थाओं में काउन्सिलिंग के नियमानुसार दिव्यांग (महिला / पुरूष), महिला एवं पुरूष के क्रम से वरिष्ठतानुसार काउन्सिलिंग हेतु आमंत्रित किया जायेगा।
2.यदि कोई शिक्षक / शिक्षिका उस संस्था में पदांकन नहीं चाहता है तो उन्हें काउन्सिलिंग हेतु बनाये गये क्रम के अनुसार अवसर दिया जायेगा।
3. क्र. 01 कार्य पूर्ण होने के उपरांत काउन्सिलिंग सूची के क्रम अनुसार दिव्यांग (महिला / पुरुष),महिला एवं पुरूष क्रम में वरिष्ठता क्रम से आमंत्रित किया जायेगा।
4.काउन्सिलिंग की कार्यवाही विकास खण्डवार किया जाएगा। संबंधित विकास खण्ड के शिक्षकों को पहले अवसर दिया जायेगा। काउन्सिलिंग हेतु पात्र सहायक शिक्षक नियमित / एल. बी. निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने है।


