गरियाबंद 03 अक्टूबर 2022/ जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह सोमवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 21 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से निराकृत किया। साथ ही अन्य आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में राजिम के गोवर्धन पारा के राजू धीवर ने लगानी भूमि पर सड़क निर्माण होने के काण मुआवजा दिलाने, ग्राम चरभट्ठी के नाथूराम साहू ने बेदखली वारंट जारी करने, ग्राम चीतामाड़ा के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत भैसामुड़ा को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति दुल्ला में सम्मिलित करने, ग्राम मजरकट्टा की श्रीमती रमला बाई ने पुनः सीमांकन कराने व पशु शेड निर्माण, ग्राम घुटकुनवापारा की श्रीमती मूलबाई द्वारा पेंशन राशि दिलाने, ग्राम चिचिया के डमरूधर रावत ने रिकार्ड दुरूस्त कराने, ग्राम भैसामुड़ा के ग्रामवासियों ने शिक्षक की व्यवस्था कराने ग्राम विजयपुर के कृषकों ने ऑनलाइन वन पट्टा के नम्बर अपलोड करने, ग्राम भौदी के महेश राम कमार ने मृत्यु प्रमाण पत्र एवं तेंदूपत्ता की बीमा राशि दिलाने, ग्राम कौंदकेरा के तिहारू राम घोघरे ने मंदिर की क्षतिपूर्ति हेतु, ग्राम जामगांव के ओमप्रकाश साहू ने बंदोबस्त के पूर्व नक्शा के आधार पर त्रुटी सुधार करने सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री चांदनी कंवर सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जनचौपाल :गरियाबंद में कलेक्टर जन चौपाल मे मिले 21 आवेदन
जनचौपाल में मिले 21 आवेदन


