कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की मुख्यमंत्री से चर्चा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के घटक संगठन अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ ,कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,महेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विधान सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 42 प्रतिशत महगाई भत्ता,सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता सहित कर्मचारी हितैषी घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया*
*संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता संजय तिवारी एवं चन्द्र शेखर तिवारी ने बताया कि संयुक्त मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री से शेष अन्य मांगों पर प्रतिदिन मंडल से चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया गया,पेंशनरों को कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई राहत की शीघ्र घोषणा करने की मांग की गई मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की समस्त बातो को ध्यान से सुनते हुए कहा कि राज्य के विकाश में कर्मचारियों की अहम भूमिका है राज्य के आर्थिक संसाधन मजबूत होने पर कर्मचारियों को मांगो को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जायेगा कर्मचारियों संघों से संवाद बनाने का पूरा प्रयास रहेगा। प्रतिनिधि मंडल में विभिन्न संगठनों के कमलेश सिंह राजपूत, तीरथ लाल सेन,सुनील यादव,संतोष वर्मा,आलोक मिश्रा, करन सिंह अटेरिया, जी आर चंद्रा, बी पी शर्मा,राजेश चटर्जी, यशवंत वर्मा,केदार जैन ,विवेक दुबे, रितु परिहारआदि कर्मचारी नेता सम्मलित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.