Advertisement Carousel
    What's Hot

    स्मृति ईरानी पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर मौन क्यो- चुम्मन साहू

    छुरिया: महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव चुम्मन साहू ने बिलासपुर में हुंकार रैली पर आए स्मृति ईरानी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि महंगाई के नाम पर सिलेंडर सिर पर रख कर हायतौबा करने वाली स्मृति ईरानी गैस के दाम बढ़ने, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने एवं घर की रसोई का बजट बिगड़ने पर आखिर चुप क्यों हैं. अगर हिम्मत है तो बढ़ती महंगाई पर देश की जनता के लिए अभी के पीएम नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेंट करे, अन्यथा छत्तीसगढ़ आकर हुंकार भरने की कोई आवश्यकता नही।
    चुम्मन साहू ने कहा कि हुंकार भरना है तो दिल्ली में जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरे हम उनके साथ हैं। छत्तीसगढ़ में भुपेश सरकार ठीक ठाक काम कर रहे है, छत्तीसगढ़ आने से पहले स्मृति ईरानी को शर्म आनी चाहिए कि 2014 से पहले देश की जनता को क्या कहा था। स्मृति ईरानी की हुंकार रैली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का मात्र प्रोपोगेन्डा है . केन्द्रीय मंत्री को हुंकार रैली में शामिल होने से पहले कम से कम होमवर्क तो कर लेना चाहिए. पता लगाना चाहिए था कि छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा के कार्यकाल में महिला अपराध पूरे देश में छत्तीसगढ़ ने हमेशा एक नंबर हासिल किया है. आज देश में भूपेश सरकार के कार्यकाल में महिला और बाल अपराध में कमी आयी है.

    महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव चुम्मन साहू ने आगे कहा कि नौटंकी और धरना प्रदर्शन में माहिर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अभिनय प्रतिभा से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं. जब पेट्रोल डीजल का दाम 65 रूपए था.

    Share.