Advertisement Carousel
    What's Hot

    कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम मे शिकारीटोला पहुंचे जिला महामंत्री चुम्मन साहू

    मुज़्ज़म्मिल खान,छुरिया

    छुरिया: छुरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत शिकारीटोला मे न्यू स्टार कबड्डी क्लब के तत्वाधान मे कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ।समापन कार्यक्रम मे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगाव चुम्मन साहू के मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए।विशेष अतिथियों अलाली राम यादव,लादू राम तुमरेकी आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र कि प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों मे होना चाहिए।जिससे खिलाडी अपने गांव का और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए मेरा हमेशा सहयोग रहेगा।

    Share.