Advertisement Carousel

     

     

    सरगुजा।  दिनांक 13/10/2022 को संभागीय कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के समस्त छह जिलों के जिला अध्यक्षों की अगुवाई में आदरणीय संयुक्त संचालक श्री हेमंत उपाध्याय जी से मिलकर पदोन्नति विषय पर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत आदरणीय संयुक्त संचालक महोदय द्वारा सभी जिला अध्यक्षों को ठोस आश्वासन दिया गया कि दीपावली के पूर्व पदोन्नति की कार्रवाई पूर्ण हो जाएगी एवं आप सभी आश्वस्त रहें। सभी जिलाध्यक्षों ने इस बात पर संयुक्त संचालक महोदय का हार्दिक आभार प्रकट किया गया
    इस चर्चा हेतू सरगुजा संभाग से जिलाध्यक्ष जशपुर  अजय गुप्ता,जिलाध्यक्ष मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर  सुरेश कुमार नेताम जिलाध्यक्ष सरगुजा संदीप पाण्डेय जिलाध्यक्ष बलरामपुर श्देवनारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष सूरजपुर  विजय साहू और जिलाध्यक्ष कोरिया विश्वास भगत जी के साथ समस्त जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सैकड़ों सहायक शिक्षक के साथ उपस्थित थे।

    Share.