Advertisement Carousel
    What's Hot

    कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आदर्श ग्राम पंचायत दूब्बाटोटा में निकाली गईं।

     

    दोरनापाल:–छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा एकसाथ प्रदेश के सभी ब्लॉकों से शुरू की गई। इसी कढ़ी में आज दोरनापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दूब्बाटोटा पदयात्रा किया गया। राहुल गांधी पदयात्रा की तरह यह यात्रा भी हर बूथ तक जाएगी। राहुल गांधी की पदयात्रा जब तक श्रीनगर नहीं पहुंच जाती तब तक प्रदेश में यात्राओं का क्रम चलता रहेगा। यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह है।

    प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान व जन प्रतिनिधियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज दूब्बाटोटा में पदयात्रा निकाली गईं । इस दौरान यात्रा मार्ग में आमजन से मुलाकात कर महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्या से संबंधित लोगों की समस्याओं को सुना गया।

    प्रभारी बोडडू राजा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं उनकी सरकार की नीतियां भारत को तोड़ने का काम कर रही है। भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस यह यात्रा कर रही है। गांधी जयंती के दिन से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा इस यात्रा से घबरा गई है। भारत जोड़ो यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता माड़वी, पीसीसी मेंबर सुखराम यादव, मडकम एर्रा दूब्बाटोटा सरपंच मडकम देवा, पुनेम मासा, पूनेम बीरा, कर्तम मुईया, बलवंत चौहान, ज प उपाध्यक्ष माड़वी देवा, ब्लाक उपाध्यक्ष जाफर अली, कमला रॉय, पांडुराम अड्डी, विजय राय, व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share.